विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ, राज्यमंत्री लखन पटेल ने लगाया पीपल का पौधा

Bignews24

दमोह , विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किशन तलैया क्षेत्र में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ प्रदेश के लखन पटेल द्वारा पीपल का पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. मंजू कटारे, श्याम शिवहरे, जिला कलेक्टर, वनमंडलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने पौधारोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया, ताकि क्षेत्र को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।

Bignews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *