वन विभाग ने दी शानदार विदाई
अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थाई कर्मियों ने फूल-माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर दी भावभीनी विदाई
दमोह। वन परिक्षेत्र तेंदूखेड़ा में पदस्थ स्थाई कर्मी नजीर बेग के सेवानिवृत्त होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थाई कर्मियों एवं सुरक्षा श्रमिकों ने नजीर बेग को फूल-माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह में उप वन मंडल अधिकारी प्रतीक दुबे, तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रेयांश जैन, डिप्टी बी.डी. सेन, सुशील श्रीवास्तव एवं बृजेश कोल सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नजीर बेग के सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्यों और समर्पण की सराहना की।

स्थाई कर्मी कल्याण संघ ने भी किया सम्मान
मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला कार्यकारिणी की ओर से भी नजीर बेग का विशेष सम्मान किया गया। संघ के जिला मीडिया प्रभारी कनई यादव ने संगठन की ओर से सेवानिवृत्ति सम्मान प्रमाण-पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर संघ के जिला सचिव संदीप मिश्रा, सदस्य रामप्रकाश गोप, भुनेश्वर यादव, नर्मदा साहू, दिलीप अहिरवार, भजन कुशवाहा, राम आदिवासी, विजय रैकवार, अर्जुन ठाकुर, दौलत रैकवार एवं सुनील तिवारी सहित अन्य सदस्यों ने भी नजीर बेग का सम्मान किया।
सुरक्षा श्रमिकों एवं स्थाई कर्मियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा सुरक्षा श्रमिक अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर सहित अमर सिंह लोधी, संतोष सिंह लोधी, दारा सिंह एवं राजेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा श्रमिक एवं स्थाई कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने फूल-माला एवं शाल भेंट कर नजीर बेग को सम्मानित किया और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई जिम्मेदारी
वन विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान नजीर बेग ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल और समर्पण की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थाई कर्मियों एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष योगदान रहा। अंत में मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर एवं जिला कार्यकारिणी की ओर से समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
सचिन सिंह राजपूत की रिपोर्ट
