दमोह में घर की नींव से निकले चांदी के 42 सिक्के, प्रशासन ने खुदाई रुकवाकर कब्जे में लिए

दमोह | BigsNews24
दमोह शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यशवंत चौक और महाकाली चौक के बीच एक निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि आलोक सोनी के मकान की नींव की खुदाई के समय अचानक जमीन से चांदी के सिक्के निकलने लगे, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और एसपी आनंद कलादगी (IPS) के निर्देशन में तहसीलदार रॉबिन जैन,

रघुनंदन चतुर्वेदी तथा टीआई कोतवाली मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल खुदाई कार्य को रुकवाकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक करीब 42 चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। सिक्कों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का आकलन किया जा रहा है। मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को भी भेज दी गई है, ताकि विशेषज्ञ जांच के बाद सिक्कों के इतिहास और मूल्य का पता लगाया जा सके।

तहसीलदार ने बताया कि नियमों के अनुसार सभी बरामद सिक्कों को जब्त कर सरकारी कोषालय में जमा कराया जाएगा। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।

DamohNews #SilverCoinsFound #BreakingNews #Damoh #CollectorAction #BigsNews24 #MPNews #Archaeology #HistoricDiscovery

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *