कुर्बानी से पहले चोरी हुआ 20 हजार का बकरा, पुलिस ने 3 घंटे में किया बरामद

दमोह। ईद-उल-अजहा के मौके पर दमोह शहर में बकरा चोरी का मामला सामने आया, जहां कुर्बानी के लिए खरीदा गया बकरा नमाज के दौरान चोरी हो गया। हालांकि सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर बकरे को बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार पालंदी चौराहा निवासी नईम खान ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए करीब 20 हजार रुपये कीमत का बकरा खरीदा था। शुक्रवार सुबह वह ईद की नमाज अदा करने गए थे। इस दौरान बकरा घर पर बंधा हुआ था। नमाज से लौटने पर उन्होंने देखा कि बकरा गायब है।

इसके बाद नईम खान ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध की तलाश शुरू की।

पुलिस जांच के दौरान बकरा गड़ी मोहल्ला निवासी अलीम टोपा के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने बकरे को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसके मालिक नईम खान को सुपुर्द कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Bignews24

खबर सबसे पहले, सबसे तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *