बिजली विभाग की टीम पर हमला, अवैध कनेक्शन हटाते ही मचा बवाल, कई लोगों पर केस दर्ज
दमोह। जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विभागीय कर्मचारी गढ़ी मोहल्ले में अवैध कनेक्शनों की जांच और कार्रवाई करने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही टीम ने अवैध कनेक्शन हटाने की कार्रवाई शुरू की, कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की तथा पथराव की घटना हुई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में बढ़ती बिजली चोरी को रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली चोरी के कारण आम उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बिल और कटौती की समस्या का सामना करना पड़ता है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है और दोषियों पर कैसी कार्रवाई होती है।

रात्रि में भारी पुलिस बल के साथ मंडी पहुंच चुका है वहीं पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च कीर्ति स्तंभ से मंडी होते हुए भ्रमण कर रहा है
