24 फरवरी को विशेष शिविर
दमोह कलेक्टर कोचर ने जानकारी दी है कि “संकल्प से समाधान अभियान” का द्वितीय चरण 16 फरवरी से 31 मार्च तक संचालित किया जा रहा है। इस चरण में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
इसी क्रम में 24 फरवरी को दमोह, पथरिया एवं तेंदूखेड़ा नगर पालिका में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के वे हितग्राही जिनकी किश्त लंबित है, वे प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज जमा करें और योजना का लाभ प्राप्त करें।
यह पहल नागरिकों को त्वरित राहत देने और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
