तीन युवकों की मौत के बाद जागा जिला प्रशासन ?

दमोह कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के एक्शन मोड से हुआ सुधार
दमोह/ तेंदूखेड़ा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त पुल झलोंन पुल पर 13.2.2026 को सागर जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित व्यारमा नदी के क्षतिग्रस्त पुल पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई जिसमें तीन बाइक सवारो की मृत्यु हो गई थी इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए एवं जनहानि को दृष्टिगत रखते हुए आमजन की सुरक्षा हेतु तत्काल कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दमोह की ओर से कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक समझा गया

और आमजन की सुरक्षा को रखते हुए कार्यवाही तत्काल प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया गया जिसमें उक्त क्षतिग्रस्त पल स्थल के दोनों ओर मजबूत एवं सुरक्षित स्थाई बैरिकेडिंग तत्काल लगाई जाए रात्रि एवं दिन दोनों समय स्पष्ट देखने वाले रिफ्लेक्टर इंडिकेटर फ्लैशिंग लाइट्स एवं डेंजर मार्केर लगाई जाए पुल के दोनों और पर्याप्त दूरी पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं जिनमें मार्ग की स्थिति एवं सावधानी संबंधी निर्देश अंकित हो हम आवनगमन बाधित ना हो इस हेतु वैकल्पिक अस्थाई मार्ग का निर्माण तत्काल प्रभाव से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक स्थाई सुरक्षा उपाय भी सुनिश्चित किया जाए इस कार्यवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कार्यवाही को कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित किया जाए इस प्रकार का पत्र महाप्रबंधक मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड सागर को लिखा गया एवं अनुविभागीय अधिकारी तेंदूखेड़ा की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया गया यदि यही सब कुछ घटना के पूर्व इन चीजों को गंभीरता से ध्यान दिया गया होता तो उक्त हादसा शायद डाला जा सकता था ? परंतु जो हुआ सो ठीक नहीं हुआ ? अब इसके बाद आगे इस प्रकार की घटना की पुनरावृति ना हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दमोह द्वारा यह कार्यवाही सुनिश्चित की गई है

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दमोह सुधीर कोचर के तत्काल निर्देश पर आवागमन सुचारू रखने हेतु क्षतिग्रस्त पुल स्थल पर मजबूत बैरिकेडिंग चेतावनी संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगा दिए गए हैं क्षतिग्रस्त पुल को पार ना करने के उद्देश्य से बैरिकेडिंग लगाई गई है

आम जनता से अपील भी की गई है कि इस की सुरक्षा की जिम्मेदारी आम जन की है और आवागमन सतर्कतापूर्ण एवं जान माल की हानि ना हो इसको ध्यान में रखकर किया जाए जिला प्रशासन के निर्देश पर बटियागढ़ में गेवलारी की पुलिया के पास भी बैरिकेडिंग संकेतक लगाने से अब जागरूकता बढ़ गई है आम नागरिकों को जान माल की सुरक्षा के साथ ही सफर तय करना चाहिए जिसमें संकेतक और यातायात नियमों का पालन आवश्यक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *