दमोह शहर में फिर चली नाव,रिमझिम बारिश के बीच निचले इलाके के घरों में पानी नागरिक परेशान

कलेक्टर उतरे 4 फीट पानी में

रिमझिम बारिश के बीच निचले इलाके के घरों में घुसा पानी नागरिक परेशान

दमोह /शहर में हो रही रिमझिम बारिश से निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है और जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया

है सिविल वार्ड नंबर 6 के सुभाष कॉलोनी में कई घरों में पानी घुस गया जिससे की गृहस्थी के समान का नुकसान हुआ है जिसकी खबर लगते ही दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर मौके पर अपनी प्रशासनिक टीम के साथ पहुंचे और वार्डवासियों

की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की एवं समस्या से निपटने के लिए वार्ड वासियों के साथ खड़े होने की बात की तीन से चार फीट पानी में प्रशासन के सभी आला अधिकारी पहुंचे जिसमें मेडिकल की टीम भी पहुंची और सुरक्षा बचाव दल के द्वारा नाव

के माध्यम से रेस्क्यू किया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान केंद्रीय विद्यालय व छात्रावास में रुकने की व्यवस्था की और पानी के

रुकने पर इसके स्थाई निराकरण की बात की है,यहां विगत दो-तीन वर्षों से बारिश के हालात बने हुए हैं. कोई भी सुधरीकरण

नहीं हो पा रहा है. अगर विगत दो-तीन घंटे और बारिश होती है. तो हाल बेहाल हो जाएंगे. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, अब देखने लायक होगा कब तक बाढ़ जैसे हालातो से निपटा जा सकेगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *