मंत्री व कलेक्टर के तालमेल से हो रहा शहर का विकास
कृषकों को मिले सिंचाई सुविधा का लाभ
दमोह पूर्व वित्तमंत्री एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया द्वारा बांदकपुर-सेमराखोह सीतानगर एक्सटेंशन प्रोजेक्ट में तहसील दमोह के पृथक 33 गांवों को शामिल कर सीतानगर सिंचाई परियोजना के क्रियान्वयन हेतु पत्राचार किया गया, जिससे अधिकाधिक कृषकों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने परियोजना की डी.पी.आर. स्वीकृति के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

पूर्व वित्त मंत्री विधायक जयंत मलैया कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के तालमेल की चर्चा दमोह शहर में आम हो गई हैं जिनके परिणाम भी सुखद रहे है उन्हीं के प्रयासों से दमोह में काफी वर्षों से लंबित मॉडल रोड कीर्ति स्तंभ से महाराणा प्रताप चौक तक का कार्य भी प्रारंभ हो गया है

पिछले दिनों 62 ग्रामों की सिंचाई हेतु सीता नगर मध्यम सिंचाई परियोजना सिंचाई विभाग द्वारा तैयार कर योजना का कार्य किया गया जिस योजना में खजूरी चांदोरा मडिया रायपुर कराया रख मानपुर रैयत तमन्ना माल लिधौरा आवरी बरखेड़ा छापरी करंजी खेरवा आदि ग्रामों की संख्या जिनकी संख्या 33 है परियोजना से बाहर कर दिए गए थे जिनको लेकर ग्राम वासियों ने दमोह विधायक जयंत मलैया दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के साथ अन्य मंत्रियों को भी ज्ञापन दिया था जिस पर सहानुभूति पूर्ण विचार कर इस पर अमल की कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखे गए हैं
