BigNews24 | दमोह रिपोर्ट
दमोह। जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी यातायात दलवीर सिंह मार्को ने दिनांक 18 फरवरी 2026 को मारूताल बायपास चौराहा पर थाना स्टाफ के साथ सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान मालवाहक, भारी एवं यात्री वाहनों की दस्तावेज जांच के साथ-साथ चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई।

चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक —
MP 09 HJ 1106,
MP 09 GD 4423,
MP 09 HH 9165
के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। तत्काल तीनों ट्रकों को जप्त कर प्रकरण तैयार किया गया।

मामले को दिनांक 19 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां प्रत्येक चालक पर ₹10,000 का जुर्माना

लगाया गया। इस प्रकार कुल ₹30,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
