मगरमच्छों की बढ़ती संख्या से चिंतित वन विभाग अब मिल रही है धीरे-धीरे सफलता


दमोह/ जिले के तेंदूखेड़ा जबेरा क्षेत्र से बहने वाली नदियों में इन दिनों मगरमच्छों की संख्या बढ़ रही है जहां के लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं वहीं क्षेत्र में इसे दहशत देखी जा रही है स्थानीय ग्रामीण और उनके मवेशियों की सुरक्षा भी खतरे में है पिछले

समय से वन विभाग ने दो मगरमच्छों को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ा था और आज तीसरा मगरमच्छ भी पिंजरा लगाकर रेस्क्यू कर लिया है जिन्हें भोपाल स्थित वन विभाग भेजा जा रहा है नदी में मगरमच्छों की संख्या निरंतर बढ़ रही है की इसी वजह से

मगरमच्छों को स्थानीय छोड़ने की जगह भोपाल वन विहार भेजा जा रहा है पिछले साल एक बालक और अभी पिछले पखवाड़े में एक महिला को मगरमच्छ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था अब वन विभाग विभिन्न जगहों पर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रही है और चारे के रूप में मुर्गा और मछली रखे जा रहे हैं वहीं पर विभाग की अपील है की नदी किनारे सुरक्षित रहे और बच्चों को अकेला ना छोड़े वन विभाग के प्रयास से अब मगरमच्छ पकड़े जा रहे हैं और यह आज तीसरा मगरमच्छ पकड़ा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *