दमोह :
कोरोना महामारी को धयान में रखते हुए जिले के सभी किसानों को गेंहू की तुलाई हेतु एसएमस के द्वारा अवगत कर रही है जिले में खरीदी केन्द्र बनाये गए है इसी कड़ी में बटियागढ़ में 2 खरीदी केन्द्र जिनमे बटियागढ़ खरीद केंद और निवोरा खरीद केन्द बनाये गए हैं।
एस एम एस प्राप्त होने के बाद किसान अपना अनाज खरीदी केन्द्र ला रहे है। इसी कड़ी में आज केन्द्र ग्राम सरिया के किसान मोहन सिंह ने बताया कल एस एम एस मिला था आज 7 किवटल गेहू लाये है, जिसकी तुलाई हुई शासन की इस व्यवस्था से हमारा अनाज की बिना किसी परेशानी तुलाई हो रही है। इसी प्रकार निवोरा खरीदी केंद पर अनाज लेकर आये ग्राम भियाना के किसान सुदाम पटेल ने बताया शासन की इस नई व्यवस्था से सरलता से तुलाई हो रही है इस व्यवस्था से सभी किसानों को अपने अनाज की तुलाई सरलता से जाएगी, यह भी कहा हम किसान शासन की व्यवस्था से संतुष्ट हैं।